sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अन्य कहानियांFortnite Winterfest : Cozy Lodge में Pizza स्लाइस कहाँ ढूंढें ?

Fortnite Winterfest : Cozy Lodge में Pizza स्लाइस कहाँ ढूंढें ?

Fortnite का Winterfest 2022 गेम में आ चुका है और अब प्लेयर्स नए अपडेट का आनंद ले सकते
है जिसमें उन्हें कई मुफ़्त उपहार और नए आइटम भी मिलेंगे | स्पेशल इवेंट quests से उनके पास
ज्यादा XP हासिल करने का भी मौका है | कई quests तो प्लेयर्स के लिए काफी चुनौतीपूर्ण  हो सकती
है पर कुछ काफी आसान है और उन्हें पूरा करने के लिए ज्यादा कुछ करने की भी जरूरत नहीं है | 

 

 Cozy Lodge की क्वेस्ट पूरा करने पर मिलेंगे अपको मुफ़्त उपहार 

Winterfest 2022  में आई कुछ quest में से एक ऐसी है जिसमें प्लेयर्स को तीन दिनों के दौरान
Cozy Lodge में पिज्जा के स्लाइस ढूँढने है , बता दे ये क्वेस्ट पूरे दिनों तक ऐक्टिव रहेगी यानि
प्लेयर्स को उस समय अवधि के दौरान कभी भी बस बस तीन दिन तक लॉगिन करना होगा और
अपनी इस क्वेस्ट को पूरा करना होगा | जो लोग Cozy Lodge से अपरिचित है उन्हें बता दे की
ये वो जगह है जहां आपको Winterfest 2022 के दौरान कई मुफ़्त उपहार मिलते है | 

 

कहाँ मिलेगा Cozy Lodge ?

Cozy Lodge Fortnite यूजर interface के Main मेनू पर स्थित होता है , सभी इन-गेम उपहारों
के बीच पिज्जा स्लाइस को खोजना कभी कभी थोड़ा मुश्किल हो सकता है | जो प्लेयर्स सफलतापूर्वक
इस quest को पूरा कर लेंगे उन्हें  16,000 XP इनाम में मिलेगी | Cozy Lodge तक जाने के लिए
अपको प्ले टैब के साथ में मेनू बार पर snowflake आइकान पर क्लिक करना होगा 

 

क्लिक करने के बाद पिज्जा स्लाइस के लिए दाए-बाए देखे और जब आपको वो मिल जाए तो बस
उस पर क्लिक कर दे , ये सभी पिज्जा स्लाइस हर रोज अलग-अलग लोकैशन पर स्पॉन होंगे इसलिए
आपको अच्छे से इन्हें खोजना होगा , जैसे ही आप ये चैलेंज पूरा कर लेंगे आपको 16,000 XP इनाम
में मिल जाएगी , ये सीज़नल इवेंट quest है इसलिए प्लेयर्स को इन्हें समय पर ही पूरा करना होगा | 

 

ये भी पढ़े :- Fortnite प्लेयर पहुंचा मैप के किनारे पर और हुआ ये

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhem.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।
संबंधित लेख

सबसे अधिक लोकप्रिय