sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अन्य कहानियांFortnite चैप्टर 4 सीजन 2 में Crude Harbor कहाँ ढूंढे ?

Fortnite चैप्टर 4 सीजन 2 में Crude Harbor कहाँ ढूंढे ?

Fortnite चैप्टर 4 सीजन 2 में Crude Harbor सबसे पॉपुलर लैंडिंग स्पॉट है , यहाँ पर काफी
मोबिलिटी आइटम और लूट है | ये एक industrial लैंडमार्क है जिसे आधिकारिक रूप से 2022
दिसंबर में चैप्टर 4 की रिलीज़ के साथ गेम में डाला गया था , नए सीजन में इसमें कोई बड़े बदलाव
नहीं किए गए है | ये POI स्नो biome में स्थित है इसलिए Epic Games ने biome के लिए ज्यादा
बड़े बदलाव नहीं किए | इस लेख में हम अपको बताएंगे की आप सीजन 2 में Crude Harbor को
कहा ढूंढ सकते है | 

 

यहाँ स्थित है Harbor 

Crude Harbor आइलैंड के उत्तरी भाग में स्थित है , आप इसे  “Beep ‘N Bounce” गैस स्टेशन के नॉर्थ ईस्ट में पा सकते है जिसे आसानी से पहचाना जा सकता है क्यूंकि यह पूरी तरह से बर्फ से घिरा हुआ है | बात करे  आस-पास के नामित स्थानों की तो POI ब्रूटल  बैस्टियन के उत्तर और लोनली लैब्स के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इस तक पहुँचने का सबसे आसान तरीका बैटल बस से छलांग लगाकर उस क्षेत्र में उतरना है | 

 

लूट के लिए अच्छा है ये स्थान 

ये लैंडमार्क लूट के लिए काफी अच्छा है और जो प्लेयर्स धीमी शुरुआत करना पसंद करते है उनके लिए एक सबसे अच्छा लैंडिंग स्पॉट है | आइलैंड पर अपनी पोजीशन के कारण क्रूड हार्बर आम तौर पर काफी खाली रहता है क्यूंकि प्लेयर्स को सेफ ज़ोन तक पहुँचने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है | लूट के अलावा इस लैंड मार्क पर स्लर्प ट्रक भी है जो की गेम को शुरू करने के लिए एक मूल्यवान वस्तु है | इसके पास एक बड़ी बिल्डिंग है जिसमें सबसे ज्यादा लूट है , इसके पास एक गैस स्टेशन है | 

 

इस जगह पर है काफी जोखिम 

Harbor पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिस वजह से यहाँ लैंड करना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है , अगर इन पहाड़ियों पर दुश्मन है तो उन्हें खत्म करना मुश्किल हो सकता है , खास कर ज़ीरो बिल्ड मोड में | इस वजह से हार्बर पर उतरने वाले प्लेयर्स को अपने आस-पास की जगहों के प्रति सावधान रहना चाहिए | इस लोकेशन का एक दूसरा नुकसान खुद लैंडमार्क है क्यूंकि ये मैप के केंद्र से काफी दूर है , यही कारण है प्लेयर्स आमतोर पर तूफान से बचने के लिए आगे बढ़ने से पहले इस क्षेत्र को पूरी तरह से लूट नहीं पाते | 

ये भी पढ़े:- VALORANT: Gekko के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ मैप

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhem.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।
संबंधित लेख

सबसे अधिक लोकप्रिय