sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अन्य कहानियांCDL मेजर 2023 सीजन 2 में मुफ्त रिवार्ड्स कैसे प्राप्त करे ?

CDL मेजर 2023 सीजन 2 में मुफ्त रिवार्ड्स कैसे प्राप्त करे ?

कॉल ऑफ ड्यूटी:मॉडर्न वारफेयर 2 और वारज़ोन 2 के प्लेयर्स के पास CDL मेजर 2023 सीजन
2 में ट्विच ड्रॉप्स के माध्यम से फ्री rewards पाने का मौका है | इस बार इनाम काफी विविध है
और प्लेयर्स को डबल  XP टोकन, कॉलिंग कार्ड, हथियार ब्लूप्रिंट, और बहुत कुछ अर्जित करने
का अवसर मिलेगा | ऐसा पहली बार नहीं है की दो टाइटल के यूज़र्स को उनके समय के लिए
इनाम दिया जा रहा है | CDL मेजर 1 2023 में प्रशंसकों ने आधिकारिक ब्रोडकास्ट देख कर
कई इन-गेम आइटम प्राप्त किए |  CDL  मेजर 2 टूर्नामेंट 2 फरवरी को शुरू हुआ था और
5 फरवरी को समाप्त होगा , ऑफर पर सभी आइटम अनोखे है और बिना ज्यादा प्रयास के
प्राप्त किए जा सकते है |

 

इनाम प्राप्त करना है काफी आसान 

मॉडर्न वारफेयर 2 और वारज़ोन 2 के लिए CDL 2023 मेजर 2 ट्विच रिवॉर्ड्स प्राप्त करना काफी आसान है , आपको बस रोजाना टूर्नामेंट के CDL  2023 मेजर 2 मैचों को ट्विच पर लाइव देखना है | हर दिन आपको प्राप्त करने के लिए अलग-अलग आइटम प्रदान करता है | रिवार्ड प्राप्त करने के लिए आपको अपने Activision अकाउंट को Battle.net, PSN, Xbox, या फिर स्टीम अकाउंट से लिंक करना होगा | आपको ये भी सुनिश्चित करना होगा की आपके अकाउंट को ट्विच ड्रॉपस प्राप्त करने की अनुमति है | ड्रॉपस प्राप्त करने के बाद आप उन्हें मन्युअल रूप से रीडीम कर सकते है | 

 

घंटों पर निर्भर करेगा इनाम 

इस बात का भी ध्यान रखे की केवल अकाउंट लिंक करने या आधिकारिक कॉल ऑफ़ ड्यूटी अकाउंट पर स्ट्रीम का एक snippet देखना मॉडर्न वारफेयर 2 और वारज़ोन के लिए इनाम अर्जित करने के लिए पर्याप्त नहीं है | पुरस्कार देखे गए घंटों की संख्या पर आधारित होते है इसलिए अपको इस टास्क के लिए थोड़े घंटे समर्पित करने की आवश्यकता होगी | आज यदि आप 1 घंटे स्ट्रीम देखेंगे तो आपको डबल XP टोकन और 60 मिनट डबल हथियार XP टोकन प्राप्त होगा , डेढ़ घंटे देखने पर GG हथियार स्टिकर और 2 घंटे देखे पर कुकिंग अप सम डब्स कॉलिंग कार्ड मिलेगा | 

 

इतने घंटे देखने पर मिलेंगे ये इनाम 

 5 फरवरी को 1 घंटे स्ट्रीम देखने पर आपको 60 मिनट डबल XP टोकन और आइस्ड आउट सिग्नल 50 वेपन ब्लूप्रिंट प्राप्त होगा , डेढ़ घंटे देखने पर डबल वेपन XP टोकन और 2 घंटे देखने पर सॉल्टी Emblem | CDL मेजर 2 2023 के  मॉडर्न वारफेयर 2 और वारज़ोन 2 के लिए फ्री ट्विच इनाम अर्जित करने के लिए बस इतनी ही जानकारी है , बता दे इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी बोस्टन ब्रीच द्वारा की जा रही है और ये फेनवे में एमजीएम म्यूजिक हॉल में चल रहा है | 

ये भी पढ़े :- Gaimin Gladiators ने साइन किया पूर्व Natus Vincere रोस्टर

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhem.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।
संबंधित लेख

सबसे अधिक लोकप्रिय