sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अन्य कहानियांFortnitemares 2022 में ज़ोम्बी चिकन के साथ कैसे उड़े ?

Fortnitemares 2022 में ज़ोम्बी चिकन के साथ कैसे उड़े ?

Fortnitemares 2022 की शुरआत से ही गेम में ज़ोम्बी चिकन आइलैंड पर आज़ाद घूम रहे है ,
ये ज़ोम्बी चिकन आम चिकन से काफी अलग है क्यूंकि ये राइड ऑफ़ द वाल्किरीज़ से चिपके रहते है
और ये होते भी काफी गुस्से वाले है | डेवेलपर्स ने अब प्लेयर्स के लिए एक टास्क तैयार किया है जिससे
वो अपनी xp भी बढ़ा सकते है उन्हें बीएस ज़ोम्बी चिकन के साथ उड़ना होगा और जो भी प्लेयर्स इस
टास्क को पूरा कर लेंगे उन्हें 15,000 XP मिलेगी | 

 

 

सबसे पहले ज़ोम्बी चिकन को ढूंढे 
इस टास्क को पूरा करने के लिए आपको सबसे पहले ज़ोम्बी चिकन को ढूँढना होगा , आइलैंड पर
ज़ोम्बी चिकन की कोई कमी नहीं है पर ये हर जगह नहीं मिलते है , क्यूंकि ये आर्गेनिक मैटर है इसलिए
ये आइलैंड के उन्हीं हिस्सों पर मिलेंगे जो क्रोम द्वारा उपयोग नहीं किये गए है , ऐसी ही एक जगह है
रियलिटी Biome | 

 

अपने पास ज़रूर रखे हीलिंग आइटम 
नदी का वो किनारा जो रियलिटी Biome और डेजर्ट को विभाजित करता है वहा कुल 6 ज़ोम्बी चिकन
होते है इस जगह पर ज़्यादा लोग भी नहीं उतरते है इसलिए यहाँ पर आपको आसानी से अपनी चिकन
मिल जाएगी और आप अपना चैलेंज आसानी से पूरा कर पाएंगे | इस चैलेंज को पूरा करते वक्त आपको
एक बात का ध्यान रखना होगा की आप अपने पास पहले से ही healing आइटम्स रख ले क्यूंकि ज़ोम्बी
आपको देखते ही हमला कर सकते है | 

 

चैलेंज पूरा करने के बाद मिलेगी आपको 15,000 XP
जैसे ही ज़ोम्बी चिकन आपके सामने आये आपको जल्दी से भाग कर उन्हें पकड़ लेना होगा इस तरह से
आप उनके हमले से बच जायेंगे | एक बार आप उसे पकड़ ले तो फिर उसके साथ आपको बस 75 मीटर
तक उड़ना होगा और जैसे ही आपका 75 मीटर का रास्ता पूरा हो जायेगा आपको 15,000 XP मिल जाएगी |
 
ये भी पढ़े :-  Fortnite लीक में दिखी गेम में रिलीज़ होने वाली नई Skins 
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhem.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।
संबंधित लेख

सबसे अधिक लोकप्रिय