27 फरवरी 2023 को Youtube गेमिंग स्टार लुडविग ने ट्विटर से जरिए आधिकारिक तौर पर अपनी प्रोफेशनल Valorant Esports टीम “Moist Moguls” के रोस्टर की घोषणा की | उन्होंने इस बात की भी पुष्टि करी की अफवाहे सच थी और खुलासा किया की उन्होंने Valorant टीम को इकट्ठा करने के लिए चार्ली “”MoistCr1TiKaL’s” के $500,000 के पैसे खर्च किए |
पिछले महीने Ludwig ने की थी ये घोषणा
पिछले महीने 26 जनवरी को Ludwig ने ये घोषणा करी थी की वो MoistCr1TiKaL के Esports उद्यम Moist Esports में उनके सह-मालिक के रूप में शामिल होंगे | इसके बाद उन्होंने अपने Mogul Mail चैनल पर एक वीडियो पोस्ट की थी और अपने बिजनेस प्लान की रूपरेखा दी |
ट्वीट कर लिखा था ये
Ludwig ने उल्लेख किया था की उनका एक ऑप्शन टॉप-टियर Esports रोस्टर बनाना और अंतत उस रोस्टर स्पॉट को बेचना था | उन्होंने Misfit Gaming का उदाहरण दिया जो एक प्रमुख लीग ऑफ लेजेंड्स टीम से कंटेन्ट क्रीऐशन ग्रुप में बदल गया | Ludwig ने लिखा “Misfit ने अपना LEC स्थान $20-$30 मिलियन, या ऐसा ही कुछ बेचा था और फिर उन्होंने कंटेन्ट क्रीऐशन की ओर रुख किया , पर आप रोस्टर खरीद कर दूसरी टीम को बेच सकते है , ये मूल रूप से एक asset जैसा है |
निम्नलिखित प्लेयर्स अब उनके रोस्टर में ऐक्टिव होंगे:-
-
Alex “aproto”
-
Tyler “sym”
-
Brock “brawk”
-
Brady “thief”
-
Xavier “flyuh”
तनिष्क करेंगे टीम को कोच
25 वर्षीय ब्रिटिश पर्सनैलिटी तनिष्क Moist Moguls को कोच करेंगे , वो पहले NRG Esports , टीम Gigantti ,टीम Netherlands और Kungarna जैसे उल्लेखनीय संगठनों के साथ भी काम कर चुके है | Ludwig की ये घोषणा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है , ट्विच स्ट्रीमर Jeremy “Disguised Toast” ने भी ट्वीट कर लिखा “ विन टीम , विन ओनर्स , आप लोगों से प्लेऑफ़ में मिलते है | इसके बाद Ludwig ने उन्हें रिप्लाइ देते हुए दोनों टीमों के बीच एक शो मैच का अनुरोध किया |