League of Legends LCS 2023 स्प्रिंग स्प्लिट का पाँचवा हफ्ता आधिकारिक तोर पर समाप्त हो गया है , इस हफ्ते भी कई शानदार गेमें देखने को मिली , FlyQuest ने एक और हफ्ते तक अपना डॉमिनेशन जारी रखा और कई लोग ये दावा कर रहे है की नॉर्थ अमेरिका में ये सबसे अच्छा रोस्टर हो सकता है , हालांकि FlyQuest के रोस्टर में पूरी तरह से एशिया के इम्पोर्ट शामिल है |
LCS 2023 स्प्रिंग स्प्लिट के पाँचवे हफ्ते के बाद स्टैन्डींग इस प्रकार है:-
टीम |
खेले गए मैच |
जीते |
हारे |
FlyQuest |
11 |
10 |
1 |
Cloud9 |
11 |
8 |
3 |
Evil Geniuses |
11 |
7 |
4 |
Golden Guardians |
11 |
7 |
4 |
CLG |
11 |
6 |
5 |
TSM |
11 |
5 |
6 |
100 Thieves |
11 |
5 |
6 |
Team Liquid Honda |
11 |
4 |
7 |
Immortals Progressive |
11 |
2 |
9 |
Dignitas |
11 |
1 |
10 |
Cloud9 भी है इवेंट में एक मजबूत टीम
इसे देख कर ये पता चलता है की FlyQuest लीग ऑफ लेजेंड्स LCS 2023 स्प्रिंग स्प्लिट में एक अच्छे फॉर्म में नज़र आ रही है , उनकी टीम के ADC Prince एक बेहतरीन लेवल पर है और नॉर्थ अमेरिका में कोई भी उनकी skill और क्वालिटी की बराबरी नहीं कर सकता है | Cloud9 भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ऐसा लगता है की Flyquest को हारने के लिए वो एकमात्र सक्षम टीम है , यदि वो अपनी थोड़ी गलतियों को सुधार ले तो उनका रोस्टर जीतने की क्षमता रखता है |
100 Thieves नहीं है अच्छे फॉर्म में
Evil Geniuses के लिए भी यही कहा जा सकता है , जिन्हें धीमी शुरुआत करने की आदत है , दुर्भाग्य से इस साल Flyquest ने जो प्रतिस्पर्धा पेश की है वो बहुत बड़ी है , इसलिए Evil Geniuses के लिए टाइटल के लिए चुनौती देना कठिन होगा | इस इवेंट में Golden Guardians भी कुछ बेहतरीन प्रदर्शनों के साथ निश्चित रूप से सबको आश्चर्यचकित रहे हैं , ये टीम टेबल में मध्य में चीजों को जटिल बना सकती है | बात करे उन टीमों की जो अब तक इस इवेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही है , उनमें TSM और 100 Thieves शामिल है | 100 Thieves के रोस्टर में Doublelift और Bjergsen शामिल है ,उन्होंने अब तक 5 मैच जीते है और 6 हारे है | ये टीम इस वक्त नॉकआउट होने के बेहद करीब है |