sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
आयोजनPMPL Turkey स्प्रिंग 2023 से जुड़ी सारी जानकारी

PMPL Turkey स्प्रिंग 2023 से जुड़ी सारी जानकारी

PMPL Turkey स्प्रिंग 2023 दो दिन बाद 20 मार्च को शुरू होने वाली है और इसमें दो चरण होंगे लीग स्टेज और ग्रैंड फिनाले | इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें एक दूसरे के विरुद्ध प्रतिस्पर्धा करेंगी , ये इवेंट एक महीने से ज्यादा चलने वाला है | Tencent ने पुराने PMPL स्ट्रक्चर को इवेंट में लागू किया है जिसका मतलब है की तीन हफ्तों का पहला फेज लीग प्ले और सुपर वीकेंड फॉर्मेट में खेला जाएगा | सभी टीमों को पाँच ग्रुप में रखा जाएगा जो पहले लीग प्ले में मुकाबला करेंगी और फिर टॉप 16 टीमें हर हफ्ते सुपर वीकेंड में आगे बढ़ेंगी | 

 

28 अप्रैल को शुरू हुआ ग्रैंड फिनाले 

23 अप्रैल को लीग फेज के समाप्त होने के बाद टॉप 16 टीमें तीन दिन तक चलने वाले ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगी जो की 28 अप्रैल को शुरू होगा और 30 अप्रैल को समाप्त होगा | ग्लोबल चैम्पियनशिप भी आयोजित होने वाली है , PMPL Turkey का पिछला सीजन 26 अगस्त से 9 अक्टूबर 2022 तक खेला गया था जिसमें आने वाले ग्लोबल इवेंट के लिए सीटें अवॉर्ड की गई थी , बची हुई 8 टीमों को PUBG मोबाईल नैशनल चैम्पियनशिप 2022 के लिए आमंत्रित किया गया था | 

 

इस साल इवेंट में जो टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी उनके नाम निम्नलिखित है :- 

  1. S2G Esports
  2. Besiktas Esports
  3. Ozarox Esports
  4. Fire Flux Esports
  5. GMT Esports
  6. New Boss Esports
  7. BRA Esports
  8. Denizbank Wildcats
  9. Next Ruya
  10. Regnum Carya Esports
  11. FUT Esports
  12. Sahangiller Esports
  13. Digital Athletics
  14. Getso Esports
  15. Kaos Esports
  16. Bad Boys Reborn
  17. Melise Esports
  18. Mavidance Esports
  19. Galatasaray Esports
  20. Galakticos
मौजूदा वर्ल्ड  चैंपियन S2G Esports इस बार भी टाइटल के प्रबल दावेदार होंगे , इस स्क्वाड में Sylas, Hamsig, Calse, और Rayz जैसे प्लेयर्स शामिल है जिन्होंने 2022 की ग्लोबल चैंपियनशिप में अपनी बेहतरीन स्किलस का प्रदर्शन किया था ,  इस टर्किश टीम ने कई बड़े PUBG मोबाईल इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है | पिछले साल PMPL टर्की फॉल में Besiktas Esports दूसरी सबसे सर्वश्रेष्ठ टीम थी , हालांकि उन्होंने PMGC में औसत प्रदर्शन किया और 19वें स्थान पर रहे |Fire Flux जो की एक जानी मानी टीम है , उन्होंने यूरोपियन चैम्पियनशिप 2022 फॉल में दूसरा स्थान हासिल किया था और वो उस इवेंट की सबसे सर्वश्रेष्ठ टर्किश टीम थे , उनकी स्क्वाड में Soulless, Kecth, Lutz, और Solkay जैसे चार अनुभवी खिलाड़ी शामिल है जो समय समय पर अपनी स्किलस का बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाते रहते है | 

ये भी पढ़े :- Riyadh मास्टर्स 2023 से जुड़ी सारी जानकारी

  • गेम का नाम
  • PUBG
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhem.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।
संबंधित लेख

सबसे अधिक लोकप्रिय