sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
समाचारMinecraft के नए अपडेट के बाद गेम में आएंगे नए Features

Minecraft के नए अपडेट के बाद गेम में आएंगे नए Features

इसी साल Minecraft का 1.20 अपडेट जून में हुए वाइल्ड अपडेट के बाद सबसे बड़ा अपडेट रहा है ,
इस अपडेट के साथ गेम में काफी नए बदलाव आएंगे और बहुत सी नई चीज़े गेम में डाली जाएंगी |
आज हम आपको अपने इस लेख में ये ही बताने जा रहे है की Minecraft में अब क्या बदलाव होंगे और
क्या-क्या चीज़े गेम में आ रही है | 

 

नई skins 
Minecraft की शुरुआत में सिर्फ 2 character मॉडल हुआ करते थे , जिनमें से पहला था Steve जो की
गेम में साल 2009 में देखा गया था | गेमिंग कम्यूनिटी को गेम में एक female किरदार भी चाहिए थी इसलिए
Alex को गेम में 2014 में लाया गया था | ये दोनों गेम में अभी भी मौजूद है पर अब  1.20  अपडेट के साथ
गेम में 7 नए characters आ रहे है जिनको प्लेयर्स skin के रूप में equip कर सकते है | 

 

Hanging साइन 
गेम में अब हैंगिंग साइन्स आ गए है जिससे साइन blocks की क्षमताओं में और भी सुधार हो गया है ,
signs तो केवल एक ही जगह पर रखे जा सकते है पर लटकने वाले संकेतों को  कई पर भी लटकाया जा
सकता है , इससे प्लेयर्स को अपना घर और base डिजाइन और भी बेहतर करने का अवसर मिलता है | 

 

बूकशेल्फ 
Minecraft में बुकशेल्फ ब्लॉक  प्लेयर्स को एक आकर्षक टेबल बनाने में मदद करता है पर अब नए
1.20 अपडेट में एक नया तरह का बुक्शेल्फ आ रहा रहा जिसका नाम है “chiseled bookshelf”,
इस बुक्शेल्फ की एक अलग ही खासियत है क्यूंकि इसमें प्लेयर्स जितनी चाहे books रख सकते है फिर
चाहे वो किसी भी प्रकार की क्यों ना हो , ये दिखने में काफी खूबसूरत भी है और  घर में लगा हुआ काफी
अच्छा लगता है | 

 

ये भी पढ़े :- Halloween सीजन में खेलने के लिए Minecraft के सबसे डरावने Mods

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://esportsmayhem.com/
एक प्रमुख प्रकाशन के ई-स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए लेखक और रिपोर्टर। मैं ई-स्पोर्ट्स समाचार, उद्योग के रुझान, खिलाड़ी और टीम प्रोफाइल को कवर करती हूं।
संबंधित लेख

सबसे अधिक लोकप्रिय